छत्तीसगढ़ में स्वच्छता मिशन का ‘डबल सीट’ मॉडल – एक शौचालय, दो सीटें! ऐसा अद्भुत डिज़ाइन देखा है कहीं?
अंबिकापुर: सरगुजा जिले के एक गांव में बना अनोखा शौचालय चर्चा में है. यहां एक शौचालय में दो सीटें लगाई गई हैं. इस निर्माण में बड़ी लापरवाही दिखी, जिससे जिला प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं. मामला सामने आते ही जिला पंचायत सीईओ ने ब्लॉक कोऑर्डिनेटर और सचिव को नोटिस जारी किया.







