
होटल में आधीरात पुलिस दबिश, दलाल और होटल संचालक गिरफ्तार, देह व्यापार का हुआ भंडाफोड़
महासमुंद छत्तीसगढ़ : सरायपाली के लॉज में देह व्यापार पर आधारित कार्रवाई सरायपाली के एक होटल जय पैलेस में आधीरात पुलिस दबिश. दलाल और होटल संचालक गिरफ्तार, देह व्यापार का हुआ भंडाफोड़. पुलिस लाज संचालक अंकित पटेल और संचालक का सहयोगी संतोष दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट की कार्रवाई की गई है। लम्बे समय से लॉज मे संचालित हो रहा था देह व्यापार का धंधा. सरायपाली पुलिस जाँच मे जुटी.जानकारी अनुसार पुलिस को स्वयं पीड़ित महिला ने मामले में दी थी छेड़छाड़ की सूचना। महिला की शिकायत के बाद पुलिस की टीम ने होटल में दबिश दी, और पीड़ित महिला को बरामद कर तत्काल लॉज संचालक को पुलिस ने लिया हिरासत में. और आज सुबह सहयोगी दलाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।


