
जयमाल स्टेज पर आशीर्वाद देने पहुंचे ससुर ने किया दुल्हन को ‘बैड टच’.. नाराज़ दुल्हन ने शादी तोड़ी.. बिना दुल्हन बैरंग हुई बारात! थाने में हुआ लेन देन…
न्यूज डेस्क उत्तर प्रदेश: UP के फतेहपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर लोग हैरान हैं। बीती रात शादी की रस्मों के दौरान जयमाल स्टेज पर आशीर्वाद देने पहुंचे ससुर ने नशे में दुल्हन के शरीर पर बेड टच कर दिया। इसी बात पर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दोनों पक्षों के लोग मान मनव्वल करते रहे लेकिन बात नहीं बनी। इस पर मामला थाने पहुंचा। हालांकि थाने में एक दूसरे के लेनदेन की वापसी पर सुलह समझौता हुआ। इसके बाद बिना दुल्हन के बारात बैरंग लौट गई।

