
15 माह से अपने ही बच्चे को चोरी करने के जुर्म मे जेल मे हैं माँ.. DNA टेस्ट से हुआ खुलासा
न्यूज डेस्क उत्तर प्रदेश: UP की मथुरा GRP पुलिस ने 15 माह पहले बच्चा चोरी के मामले मे भिखारी गैंग की महिला को जेल भेजा था। महिला हिना चौहान बार बार कहती रही यह बच्चा उसी का हैं। मगर पुलिस ने एक न सुनी? बच्चा बरामद होना दर्शा महिला को जेल भेजा गया। अब DNA टेस्ट की रिपोर्ट आई.. जिसमे बच्चा हिना चौहान का ही निकला। पुलिस को अपनी चूक का अहसास हुआ। 15 माह से जेल मे बंद महिला को पुलिस खुद रिहा कराकर बच्चा उसे सौंपने जा रही हैं। सवाल यह हैं कि इतनी बड़ी चूक कैसे हुई?।





