Home Breaking वार्ड नंबर 12 से कांग्रेस पार्टी की महिला पार्षद पद प्रत्याशी माया...

वार्ड नंबर 12 से कांग्रेस पार्टी की महिला पार्षद पद प्रत्याशी माया नवीन को लोगों का भरपूर सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है

100
0
Oplus_131072



तिल्दा नेवरा: वार्ड नंबर 12 से कांग्रेस पार्टी की महिला पार्षद पद प्रत्याशी माया नवीन धुंआधार प्रचार कर रही हैं। चुनावी बिगुल बजते ही उन्होंने वार्ड के चप्पे-चप्पे जाकर लोगों का आशीर्वाद लिया है। माया नवीन के इस कैपेंन को लोगों का भरपूर सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है। सुबह घर में भगवान की पूजा करने और उनसे जीत का आशीर्वाद मांगने के बाद ही निकलती हैं। घर से 10 लोगों का रेला कईयों में तब्दील हो जा रहा है। वार्ड की महिलाएं भी स्वस्फूर्त उनके कैनवासिंग में शामिल हो जा रही हैं।माया नवीन को देखने के लिए महिलाएं अपना कार्य छोड़कर बाहर आ रही हैं और बाकायदा उनसे मिल रही हैं। अमूमन यह देखा जाता है कि किसी प्रत्याशी के वार्ड परिक्रमा के दौरान घर के पुरुष सदस्य ही उनका अपने द्वार पर स्वागत करते हैं पर माया के साथ ठीक इसके विपरीत हो रहा है। घर की बच्चियां, महिलाएं उन्हें देखने के लिए निकल रही हैं औऱ उनसे बातें बात कर रही हैं। माया सभी का आशीर्वाद लेती अपने कैंपेन में मशगूल हैंमाया के साथ उनके पति नवीन हैं जो उन्हें वार्ड का दौरा करा रहे हैं। साथ ही माया वार्ड वासियों की समस्याओं के बारे में पूछ रही हैं। और पार्षद बनने के बाद समस्याओं का निवारण करने का आश्वासन दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here