पिता के अवैध सम्बन्ध से नाराज बेटा,हाल ही मे पिता ने महिला की बेटी की शादी मे लाखो ₹ खर्च किया,नाराज बेटे ने मौत के घाट उतार दिया
न्यूज डेस्क उत्तर प्रदेश: UP के सहारनपुर मे नूनाबड़ी गांव के सत्तार की हत्या उसी के अपने बेटे दानिश ने अपने चचेरे भाई अरमान व बिलाल संग मिलकर की थी। तीनों मे मिलकर सत्तार को रात मे सोते हुए 2 गोलियां मारकर मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस खोल 3 क़ातिल पकड़ लिए है।
क्यों ली जान…सत्तार के अवैध सम्बन्ध पिछले 25 साल से गांव की ही एक महिला से थे। हाल ही मे महिला की बेटी की शादी मे सत्तार ने लाखो ₹ खर्च किया था। इस बात से बेटे नाराज़ थे। सत्तार सम्पत्ति मे भी महिला को हक़ देना चाहता था। कुछ दिन पहले उसने अपने पुत्र दानिश को हत्या की धमकी दी थी। इसी बात को लेकर अपने ही जान के दुश्मन बन गए। सोते हुए रज़ाई के अंदर ही 2 गोली मारकर हत्या कर दी गई।







