तू मेरे भाई से शादी नहीं करेगी तो आज तेरा काम तमाम कर देता हूं?….जीजा ने साली का मर्डर कर डाला
न्यूज डेस्क उत्तर प्रदेश: UP के शाहजहांपुर मे जीजा ने साली का मर्डर कर डाला। हत्यारोपी अंशुल (33) ने तेज़ धार वाले चाकू से अपनी साली निकिता (23) पर हमला किया। सास बचाने आई तो वह भी रक्तरंजित हो गई। क़त्ल के बाद फरार हुए जीजा को अरेस्ट किया गया है।हत्या के पीछे क्या कारण रहा? इसकी जाँच पुलिस कर रही है। हालांकि लड़की के परिवार का कहना था की अंशुल साली की शादी अपने भाई से कराना चाहता था। इसका क्या मकसद था?? हत्या की वजह यही थी या कुछ और! क़ातिल से पूछताछ जारी है।
आरोपी बोला- आज तेरा काम तमाम…मृतका की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसके मुताबिक आरोपी अंशुल घर आया और निकिता से बोला तू मेरे भाई से शादी नहीं करेगी तो आज तेरा काम तमाम कर देता हूं?? उसने चाकू से बेटी पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। चीख-पुकार सुनकर वह बेटी को बचाने के लिए दौड़ी तो आरोपी उनपर भी हमलावर हो गया। वह उससे बचकर भागी और मदद के लिए चीखने चिल्लाने लगी। वह भी घायल हो गई।







