
पति को दूल्हे के वेश मे बैठा देख आपा खो बैठी बीवी, बोली : ‘तुझे किसी और का ना होने दूंगी’.. इसके बाद दुल्हन पक्ष ने किया शादी से इंकार.. बैरंग लौट गई बारात
न्यूज डेस्क उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के गागलहेड़ी मे निकाह से ठीक पहले दूल्हे की पत्नि ने अचानक पहुंच हंगामा कर दिया। दूल्हे दिलबहार निवासी शेरपुर ने उसे पहचानने से इंकार किया तो युवती ने दोनों की शादी के फोटो, वीडियो व व्हाट्सप चेट दिखाई। युवती ने बताया की केरल मे प्रेम प्रसंग के बाद दिलबहार ने 2019 मे उसके साथ विवाह किया था। अब पहला विवाह छिपा दूसरा निकाह कर रहा था। केस खुलने के बाद दुल्हन के परिजनों ने निकाह से इंकार किया। थाने मे समझौता हुआ। बारात बैरंग लौट गई। #viralvideo मे दम्पत्ति के बीच होती नोकझोंक। जिसके बाद पुलिस ने दुल्हन पक्ष को उनका विवाह का खर्च दिलाकर समझौता कराया।





