Home Breaking गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड संग जाने से किया मना, सिरफिरे आशिक ने उठा...

गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड संग जाने से किया मना, सिरफिरे आशिक ने उठा लिया बड़ा कदम…..

90
0



गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड संग जाने से किया मना, सिरफिरे आशिक ने उठा लिया बड़ा कदम

लड़की की गोली मारकर हत्या के बाद युवक ने खुद को गोली से उड़ाया.. कपल की मौत से कोहराम

न्यूज डेस्क उत्तर प्रदेश: UP के हाथरस जिले में कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव सरौंठ में शिवम नाम के युवक ने 16 साल की किशोरी की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 19 साल की उम्र का शिवम मां-बाप की मौत के बाद 12 साल से वह अपनी बहन आरती के यहां गांव सरौंठ में रह रहा था। यही याजवेंद्र की पुत्री पल्लवी उम्र 14 वर्ष कक्षा 10 में तो शिवम कैप्टन प्यारेलाल इंटर कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ता था। पल्लवी की मां ममता ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब दो बजे पल्लवी घर से चारा डालने के लिए घेर पर गई थी।गोली की आवाज सुनकर वह घेर की ओर दौड़ी, तब तक लड़की को गोली लग चुकी थी। भोला ने उनके सामने खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही पल्लवी की मां घर की ओर दौड़ पड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here