Home Breaking राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस” पर किया गया विधिक साक्षरता शिविर

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस” पर किया गया विधिक साक्षरता शिविर

218
0



रिपोर्टर परमेश्वर यादव बेमेतरा : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं माननीय बृजेन्द्र कुमार शास्त्री प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा की मार्गदशन में व श्रीमती निधि शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा निर्देशन में सालसा द्वारा संचालित स्टेट प्लान ऑफ एक्शन के तहत “09 नवम्बर, 2024 को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस” के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के पैरालीगल वालेंटियर्स के द्वारा शास. उच्च. माध्य. शाला बावामोहतरा एवं शास. पूर्व माध्य. शाला खुड़मुड़ी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर छात्र छात्राओं को मौलिक अधिकर एवं मौलिक कर्तव्य की जानकारी देते हुये, टोनही प्रताड़ना अधिनियम, लैंगिक अपराधों से बालकों का सरक्षण अधिनियम, 2012, की जानकारी दी गई। इसी दिवस पर शास. हाई स्कूल साहसपुर में भी स्कूली बच्चों के साथ विधिक जागरूकता रैली निकालकर आमजन तक “न्याय सबके लिए” न्याय पाने का सभी का अधिकार को बताते हुए, कानूनी संबंधी स्लोगन के साथ जागरूकता का संदेश दिया गया। इसके साथ विभिन्न कानूनी विषयों पर शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, चाइल्ड ट्रैफिकिंग, नालसा एवं सालसा द्वारा चलाये जा रहे योजनाए एवं अभियान, नालसा हेल्पलाईन 15100, साईबर काइम आदि के संबंध में जानकारी प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक, ग्रामीण लोग एवं पैरालीगल वालेंटियर्स सोनिया राजपूत, पवन कुमार साहू, देवेन्द्र यादव, पंकज घृतलहरे, टुवेन्द्र वर्मा, चेतन सिंह, स्वाति कुंजाम, धरमू बारले, तरूण आनंद, संजीव शर्मा, नागेश सिन्हा उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here