Home Breaking तिल्दा में जगन्नाथ मंदिर से आज निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ...

तिल्दा में जगन्नाथ मंदिर से आज निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

282
0



तिल्दा नेवरा : नेवरा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा दोपहर को निकाली गई, यह रथ यात्रा नेवरा के प्रमुख मार्गो से होते हुए सिंधी कैम्प, स्टेशन चौक तिल्दा से पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक होते हुए हाईस्कूल मार्ग से नेवरा पहुंची, नेवरा के प्रमुख मार्गो से होते हुए रथ वापस मंदिर पहुंची, इस बीच नेवरा में शाम को मंत्री टंकराम वर्मा भी उपस्थित होंगे। वे भगवान की पूजा अर्चना करेंगे। बता दें कि वर्षो से यह रथ यात्रा तिल्दा नेवरा में एस एस परिवार के द्वारा निकाली जाती है। रथ में भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं बलभद्र विराजमान थे।एस एस परिवार सहित गणमान्यजन द्वारा रथ को हाथों से सहारा देकर खींचा गया। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से भारी संख्यामें आम जन रथ यात्रा का आनंद लेने पहुंचे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here