रायपुर: आज 19 सितंबर को पुरे भारत देश में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा।गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है।
प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी विभाग भावेश बघेल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश वासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दिए।और बताया कि यह त्योहार भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है पुराणों के अनुसार इसी दिन गणेश जी का जन्म हुआ था।गणेश चतुर्थी पर हिन्दू भगवान गणेशजी की पूजा की जाती है। कई प्रमुख जगहों पर भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस प्रतिमा का 11 दिनों तक विधि विधान से पूजन किया जाता है।
भावेश ने कहा कि विघ्नहर्ता-विनायक की उपासना से जुड़ा यह पावन उत्सव पूरे छत्तीसगढ़ वासियों के जीवन में सौभाग्य, सफलता और संपन्नता लेकर आए।गणपति बाप्पा मोरया।

- TILDA: राज्यसभा सांसद बनने के पश्चात लक्ष्मी वर्मा का प्रथम नगर आगमन किया गया जोरदार स्वागत
- तिल्दा-नेवरा में सेवा का महायज्ञ: जैन समाज ने 700 से अधिक जरूरतमंदों को दिए वस्त्र व अध्ययन सामग्री, सामाजिक एकजुटता की बनी मिसाल
- तिल्दा नेवरा के ग्राम कोहका में बहेगी श्रीमद् भागवत की ज्ञान गंगा, 1 मई से हुआ शुभारंभ
- प्रशासनिक दखल के बाद सिमगा में सीमेंट कंपनी के खिलाफ बड़ा आंदोलन टला, प्रबंधन ने 7 मई तक माँगा समय
- तिल्दा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बहेसर में 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, हालत नाजुक, जांच में जुटी नेवरा पुलिस






