रायपुर:राजधानी में तेजी से डेंगू अपना पैर पसार रहा है लोगों को जागरूक होने एवम करने की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी भावेश बघेल ने राजधानी रायपुर सहित प्रदेश वासियों को डेंगू के प्रति जागरूकता बरतने को किए अपील।
भावेश बघेल ने अपील करते हुए कहा कि डेंगू से बचाव के लिए घर में साफ-सफाई का ध्यान रखें व कूलर, गमले, बर्तन आदि में पानी जमा न होने दें या पानी रोज बदलें. सोते समय दिन हो या रात मच्छरदानी का उपयोग करें. पूरेबढ़ते डेंगू के प्रति प्रदेश अध्यक्ष भावेश बघेल ने प्रदेश वासियों से किया अपील शरीर को ढकने वाले कपड़े पहने एवं कमरों की साफ़-सफाई के साथ उसे हवादार रखें. घर के आसपास गंदगी जमा न होने दें ताकि हम सब प्रदेशवासी डेंगू मुक्त हो सके।
बघेल ने कहा कि खुद बचे एवं दूसरों को भी बचावे।






