रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश के युवा नेता, धरसीवा विधानसभा के प्रबल दावेदार, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी भावेश बघेल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश वासियों से किया अपील।
प्रदेश अध्यक्ष भावेश बघेल ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए बताया की इस वर्ष 30 अगस्त को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जायेगा हम सब पूरे प्रदेशवासियों को इस अटूट बंधन वाले पर्व पर भावेश बघेल ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजनाओं के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में स्व सहायता समूहों के दीदियों द्वारा राखिया बनाया जा रहा है।हमे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजनाओं को आगे बढ़ते हुए तथा स्व सहायता समूह की दीदियों का मनोबल बढ़ाने का काम करना है हम सब प्रदेशवासियों को स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित राखियो का ही उपयोग करना है।
बघेल ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जब कोई बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधेगी तो दूर गाँव की एक और बहन के चेहरे पर मुस्कान खिल उठेगी।







