Home Breaking भारतीय खाद्य निगम डिपो में स्कूली बच्चों का कराया गया भ्रमण,नए भारत...

भारतीय खाद्य निगम डिपो में स्कूली बच्चों का कराया गया भ्रमण,नए भारत के भविष्य स्कूल के बच्चो को निगम के कार्यों की जानकारी कराया गया….पढ़िए पूरी ख़बर

165
0



तिल्दा नेवरा : भारतीय खाद्य निगम नेवरा न्यू कांप्लेक्स डिपो में स्कूल के बच्चों का भ्रमण कार्यक्रम आज आयोजित किया गया।इस अवसर पर भारतीय खाद्य निगम के खाद्य निगम के प्रबंधक रमन ब्रजेश एवं संदेश बोधी शासकीय हाई स्कूल के विद्यार्थियों को भारतीय खाद्य निगम के उद्देश्य कार्यकलाप एवं महत्व के विषय में बताया।

भारतीय खाद्य निगम के स्थापना वर्ष 1965 से लेकर करोना काल में किए गए कार्यों के विषय में जानकारी दी ,बृजेश ने आगे बताया कि सरकार द्वारा समय-समय पर विभिन्न वर्गों में जागरूकता एवं पारदर्शिता लाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

नए भारत के भविष्य स्कूल के बच्चे एवं लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मीडिया को निगम के कार्यों की जानकारी हेतु यह विजिट आयोजित किया गया। निगम में रखे खाद्यान्न के रखरखाव एवं गुणवत्ता के संबंध में प्रबंधक सुरजीत बगोरा व तीरथ वर्मा तकनीकी सहायक ने भी जानकारी साझा की ।

कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनों का आभार सूर्य प्रताप सिंह के द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here