सम्पादक की कलम से पढिए पूरी ख़बर
तिल्दा नेवरा : रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरोध व्यापम जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसे नाम दिया गया है हेलो जिंदगी, हेलो जिंदगी के तहत रायपुर पुलिस नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही भी कर रही है।

हेलो जिंदगी के तहत नेवरा थाना प्रभारी मुकेश शर्मा के नेतृत्व में तिल्दा नेवरा नगर के विभिन्न स्थानों में अलग-अलग प्रकार के स्लोगन का पेंट करवाया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि स्लोगन चिपकने का उद्देश्य है कि युवा वर्ग के लोग जो नशे की लत में हैं उनमें सुधार आ सके साथ ही नशे के कारण होने वाले अपराधों को रोका जा सके।






