रायपुर के डंगनिया से अपहृत सिद्धार्थ अशटकर अपहरणकांड का पुलिस ने किया खुुलासा
फिरौती के पैसे के लिए किया गया था अपहरण।
6 महीना पहले पीड़ित सिद्धार्थ ने अपने साथी अंकित से पिता द्वारा बाइक खरीदने के लिए पैसे नहीं देने की बात कहकर अपने ही अपहरण से पैसा वसूलने की कही थी बात।
अपहरण की साजिशकर्ता मास्टर माइंड अंकित मिश्रा ने अपने साथी राज तोमर समेत फरार आरोपियों के साथ मिलकर रची थी साजिश।

अपहरण के लिए अंकित ने अपहरण की घटना को अंजाम देने हेतु ग्वालियर के अपने अन्य 03 साथियों को इनोवा वाहन लेकर बुलाया था रायपुर।
वारदात के बाद मास्टर माइंड अंकित अपने साथियों को पुलिस की नाकेबंदी समेत हर कार्यवाही की दे रहा था पूरी जानकारी।
गिरफ्तार दोनों अपहरणकर्ता है ग्वालियर मध्यप्रदेश के निवासी
आरोपी राज तोमर का ग्वालियर और मुरैना जिले में हत्या के प्रयास, मारपीट समेत कई अन्य संगीन धाराओं में मामले है दर्ज।
वारदात में शामिल दो आरोपियों की तलाश में मप्र और यूपी में पुलिस की टीमें जुटी।
डीडी नगर थाना इलाके का मामला।






