Home Breaking भारतीय जनता पार्टी का बड़ा प्रदर्शन निगम मे 151 मटका फोड़े …..जानिए...

भारतीय जनता पार्टी का बड़ा प्रदर्शन निगम मे 151 मटका फोड़े …..जानिए पूरा मामला

161
0



भिलाई:छत्तीसगढ़ के लिए 2023 का साल चुनावी साल है इस चुनावी साल में बीजेपी पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रही है,भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भिलाई नगर निगम का घेराव कर हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और आम जनता सहित बीजेपी के सभी पार्षद मौजूद रहे। पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी के भिलाई नगर निगम के सभी पार्षदों ने भिलाई नगर निगम के आयुक्त से मिलकर 18 बिंदु की शिकायतों को लेकर नगर निगम के आयुक्त को ज्ञापन सौंपा था

और भिलाई नगर निगम के क्षेत्रों की समस्या से आयुक्त को अवगत कराया था, जिसके बाद बीजेपी के पार्षदों ने अल्टीमेटम दिया था, जिसके बाद किसी भी तरह से उनके द्वारा दिए गए ज्ञापन पर कोई सुधार नहीं हुआ तो आज बीजेपी के सभी पार्षदों ने मिलकर जमकर हल्ला बोल प्रदर्शन करते हुए 151 मटके भी फोड़े,निगम के मुख्य कार्यालय के अंदर प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने जाने से रोका,इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झूमा झटकी भी हुई,दुर्ग जिले के भिलाई नगर निगम में 70 वार्ड आते हैं,बीजेपी पार्षदों का आरोप है कि कांग्रेस की शहरी सत्ता बीजेपी के वार्ड पार्षदों और बीजेपी शासित वार्डों में किसी भी तरह से विकास कार्य नहीं किया जा रहा है,बीजेपी पार्षदों के तमाम वार्डो में कई प्रकार की गंभीर समस्या है जिनका समाधान नहीं हो रहा है,18 माह में समस्याओं के समाधान पर बात ही नहीं हुई है कमीशनखोरी का खेल चला है 18 प्रतिशत कमीशन पर काम दिया जा रहा है,शहर सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए, वहीं प्रभारी भिलाई निगम आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने कहा कि पार्षदों ने समस्याओं को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया है जिन वार्डों में परेशानियां हैं उसके लिए अधिकारियों से चर्चा की जाएगी जो भी जायज मांग होगी उसे पूरा किया जाएगा संबंधित वार्डों में यदि समस्याएं हो रही है तो उसके लिए भी भिलाई नगर निगम उन परेशानियों को दूर करने का प्रयास करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here