Home Breaking शराब से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, शराब में लगी आग….देखिए वीडियो

शराब से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, शराब में लगी आग….देखिए वीडियो

181
0



ब्रेकिंग:शराब से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, शराब में लगी आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड करेली की टीम ने आग पर पाया काबू एनएच 45 पर शराब की बॉटल बिखरी देर रात की घटना ।

नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत भोपाल जबलपुर हाईवे पर एक रायसेन की ओर से आ रहा ट्रक सामने गाड़ी आ जाने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया ट्रक में देशी शराब भरा हुआ था। ट्रक पलटते ही सड़क पर शराब की बोतले बिखर गई और शराब की बोतलों में भीषण आग लग गई।

आग बहुत देर तक जलती रहे पुलिस को सूचना दिया गया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची करेली नगर पालिका की फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाया इस घटना में कोई जनहानि की खबर नहीं है । यह घटना रात्रि 3:04 बजे की बताई जा रही है घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस जांच टीम के अधिकारी ने बताया कि शराब से भरा ट्रक पर रायसेन से कटनी जा रहा था सामने से कोई वाहन आ जाने के कारण से अनियंत्रित होकर पलट गया और जो शराब की बोतले थी वह बिखर गई।साथ ही बोतलों में आग लग गई फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया है एनएच 45 पर बिखरी शराब को इकट्ठा किया जा रहा है और आवागमन चालू किया गया है शराब से संबंधित सभी दस्तावेज ट्रक चालक के पास थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here