Home Breaking TILDA: मोबाईल स्नैचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से मिला...

TILDA: मोबाईल स्नैचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से मिला एक बडा धारदार चाकू

11
0



तिल्दा नेवरा: मोबाईल स्नैचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से मोबाईल वीवो कंपन का किया गया जप्त तलाशी पर आरोपी के कब्जे से मिला एक बडा धारदार चाकू पुलिस की तत्परता व सूझबूझ से पकड़ा गया आरोपी

गोविंद साहू निवासी खपरीकला का दिनांक 08.04.2026 को रात्रि में खाना खाने के बाद मोबाईल में अपने दोस्त से बातचीत करते रोड पर खडा था कि रात्रि 09ः40 बजे अचानक दो व्यक्ति मो0सा0 से आकर प्रार्थी के वीवो मोबाईल को झपटकर छीनकर भाग गये, प्रार्थी ने मो0सा0 का ब्रेक लाईट जलने पर मो0सा0 का नंबर सीजी 10 सी.डी. 5360 देखकर तत्काल थाना तिल्दा नेवरा में सूचना देने पर निरीक्षक रमाकान्त तिवारी थाना प्रभारी तिल्दा के द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुये क्षेत्र में नाकेबंदी की जाकर मो0सा0 का नंबर सीजी 10 सी.डी. 5360 सवार व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा गया जिसके तलाशी लेने पर वीवो मोबाईल गोल्डन कलर का कीमती 19,500/रू एवं एक धारदार चाकू मिला। वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार पश्चात् माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

नाम पता आरोपी – 01- सूरज टंडन पिता राजू टंडन उम्र 22 साल पता गोढी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ0ग0। जप्ती सामाग्री – (1) वीवो कंपनी का मोबाईल कीमती 19,500/रू (2) मो0सा0 सीजी 10 सी.डी. 5360 कीमती 30,000/रू (3) एक धारदार चाकू।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here