Home Breaking मामूली विवाद के बाद 8वीं के छात्र पर 9वीं के छात्र ने...

मामूली विवाद के बाद 8वीं के छात्र पर 9वीं के छात्र ने किया हमला, दो विधि से संघर्षरत बालकों पर हुई वैधानिक कार्यवाही

9
0



रायपुर : सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेश मंदिर के पास एक आठवीं कक्षा के छात्र पर उसके स्कूल के 9वीं कक्षा के छात्र द्वारा चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। प्रकरण में संरक्षण की आवश्यकता वाले बालक एवं विधि से संघर्षरत बालक सभी नाबालिग होने के कारण उनके नाम गोपनीय रखे गए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, संरक्षण की आवश्यकता वाले बालक का पूर्व में अपने स्कूल में पढ़ने वाले अन्य बालकों के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद विधि से संघर्षरत बालकों द्वारा उसे देख लेने की धमकी दी गई थी। दिनांक 06.04.2026 को वार्षिक परीक्षा समाप्त होने के बाद बालक अपने घर जा रहा था, तभी गणेश मंदिर के पास पहले से मौजूद दो विधि से संघर्षरत बालकों ने उसे रोक लिया। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों ने बालक से विवाद करते हुए गाली-गलौज की तथा मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक बालक ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की, वहीं दूसरे ने अपने पास रखे चाकू से पेट पर वार करने का प्रयास किया। बालक द्वारा बचाव करने पर उसके पैर में चोट आई। घटना के बाद दोनों बालक मौके से फरार हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस ने घायल अवस्था में एक बालक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया।घटना की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में धारा 296, 115(2), 109(1), 351(2), 3(5) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा दोनों विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया गया है, जिन्हें विधिसम्मत कार्यवाही उपरांत जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है तथा घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here