Home Breaking NSUI ने छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर 250 से अधिक महाविद्यालयों में...

NSUI ने छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर 250 से अधिक महाविद्यालयों में सौंपा ज्ञापन

11
0



रायपुर: NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ के 250 से अधिक महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर व्यापक स्तर पर ज्ञापन सौंपा गया।NSUI प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2016 से छात्रसंघ चुनाव बंद हैं, जिससे छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है। छात्रसंघ चुनाव न होने के कारण छात्रों को अपनी समस्याएं और आवाज उठाने का उचित मंच नहीं मिल पा रहा है।NSUI ने मांग की है कि प्रदेश में जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव बहाल किए जाएं, ताकि छात्रों को अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार मिल सके।नीरज पांडेय ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 6 तारीख तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है, तो NSUI द्वारा प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here