सावंददाता अंशु सोनी पेंड्रा: महावीर जयंती के उपलक्ष्य में श्री आदिश्वर पाठशाला, पेंड्रा द्वारा एक अत्यंत सुंदर एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह वीर मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा के संदेश की महत्ता को जन-जन तक पहुँचाया गया।सकल जैन समाज पेंड्रा द्वारा शोभा यात्रा आयोजित की गई जिसमें श्री आदिश्वर पाठशाला द्वारा एक आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसमें भगवान महावीर के अहिंसा और शांति के संदेश को दर्शाया गया। झांकी में वर्तमान समय के युद्ध और हिंसा की परिस्थितियों को दिखाते हुए यह बताया गया कि आज भी भगवान महावीर के सिद्धांत कितने प्रासंगिक हैं।पाठशाला के शिक्षकों ने अपनी झांकी के माध्यम से यह संदेश दिया कि अहिंसा ही सच्चा धर्म है और विश्व में शांति स्थापित करने का सबसे प्रभावी मार्ग है।इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश बताया।इस अवसर पर सभी ने संकल्प लिया कि वे भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम, करुणा और अहिंसा का प्रचार-प्रसार करेंगे। जय जिनेन्द्र हाईलाइट कर लगा है जब दुनिया युद्ध की आग में जल रही हो,तब भगवान महावीर का संदेश हमें राह दिखाता है—अहिंसा, करुणा और प्रेम ही सच्ची शक्ति है।आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें—न हिंसा करेंगे, न हिंसा सहेंगे,और विश्व में शांति फैलाएँगे।”







