Home Breaking प्यार, विवाद और हत्या : रानीदहरा जलप्रपात में मिली महिला की लाश...

प्यार, विवाद और हत्या : रानीदहरा जलप्रपात में मिली महिला की लाश का खुला राज, प्रेमी निकला कातिल

12
0



कवर्धा: कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र स्थित रानीदहरा जलप्रपात में मिली महिला की लाश मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड के पीछे प्रेम संबंध और आपसी विवाद की वजह सामने आई है।पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान सुखमति बाई बैगा (24 वर्ष), निवासी ग्राम बाकल, जिला मुंगेली के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि उसका आरोपी देवेंद्र जयसवाल, निवासी ग्राम दरवाजा के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन महिला पहले से शादीशुदा होने और दो बच्चों की मां होने के कारण तैयार नहीं थी।एक बार भाग चुके थे दिल्लीबताया जा रहा है कि दोनों पहले एक बार दिल्ली भाग चुके थे, लेकिन बाद में महिला के कहने पर वापस लौट आए। इसके बाद महिला आरोपी से दूरी बनाने लगी और कथित रूप से संबंध खत्म करने के बदले 10 लाख रुपये की मांग करने लगी। साथ ही पैसे नहीं देने पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी भी दे रही थी। इसी से नाराज होकर युवक ने हत्या की साजिश रची। वह 16 मार्च को महिला को घुमाने के बहाने रानी दहरा जलप्रपात लेकर गया, जहां उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को पत्थर बांधकर पानी में फेंक दिया।मोबाइल लोकेशन से आरोपी पुणे से गिरफ्तारघटना के तीन दिन बाद 19 मार्च को पर्यटकों ने जलप्रपात में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात शव का पंचनामा कर जांच शुरू की और शव को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा। 19 मार्च को पहचान होने के बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को पुणे से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here