Home Breaking तिल्दा के सरोरा में धूमधाम से मनेगा श्री राम जन्मोत्सव, सांस्कृतिक संध्या...

तिल्दा के सरोरा में धूमधाम से मनेगा श्री राम जन्मोत्सव, सांस्कृतिक संध्या में सुर बिखेरेंगे पं. विवेक शर्मा

13
0



तिल्दा नेवरा रायपुर: राजधानी रायपुर के समीपस्थ तिल्दा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सरोरा में श्रीराम सेवा समिति द्वारा प्रभु श्री रामचंद्र जी का जन्मोत्सव आगामी 29 मार्च 2026, रविवार को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी पूरी कर ली गई है।सांस्कृतिक कार्यक्रम और दीप प्रज्ज्वलन:समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक पं. विवेक शर्मा की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 8 बजे बाजार चौक सरोरा (गौसदन) में दीप प्रज्ज्वलन और अतिथि स्वागत के साथ होगी।

दिग्गज जनप्रतिनिधि होंगे शामिल: इस आयोजन में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे: मुख्य अतिथि: बृजमोहन अग्रवाल (सांसद रायपुर लोकसभा) और टंकराम वर्मा (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री, छ.ग. शासन)।अति विशिष्ट अतिथि: शैलेश नितिन त्रिवेदी और अनिल अग्रवाल। अध्यक्षता: श्रीमती उमेश्वरी विश्राम साहू (सरपंच, ग्राम पंचायत सरोरा) एवं बसंत सिंह ठाकुर।

विशिष्ट अतिथि: राजू शर्मा, बैतल साहू, श्रीमती चंद्रकला खुमान वर्मा और श्रीमती पलक विकास सुखवानी।

आयोजन समिति की अपील:श्रीराम सेवा समिति सरोरा के अध्यक्ष अभिजीत प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष भरत सिन्हा, सचिव डॉ. अमरजीत सिंह और पूरी टीम ने समस्त ग्रामवासियों एवं धर्मप्रेमियों से इस भव्य आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here