
कवर्धा : थाना लोहारा की टीम की मुस्तैदी से बड़ी वारदात टली, एटीएम काटने वाला आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार कर्ज से दबे आरोपी ने यूट्यूब वीडियो देखकर सीखी एटीएम काटने की तकनीकएक ही झटके में कर्ज खत्म करने के लिए रची थी सुनियोजित साजिशरात में एटीएम चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया आरोपीगैस कटर, सिलेंडर, सब्बल, नकाब सहित वारदात में प्रयुक्त सामग्री बरामदआरोपी से सीन रीक्रिएट कराकर वारदात के तरीके का कराया गया खुलासाकबीरधाम पुलिस की सतर्कता से बड़ी चोरी की वारदात होने से पहले विफल पंजाब नेशनल बैंक शाखा लोहारा के शाखा प्रबंधक द्वारा एटीएम मशीन को गैस कटर से काटने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना स. लोहारा में अपराध कायम कर विवेचना प्रारंभ की गई।घटना के पश्चात पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह द्वारा मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए जिले के सभी एटीएम की लगातार निगरानी रखने तथा रात्रि गश्त के दौरान प्रत्येक घंटे एटीएम का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे।इसी क्रम में थाना स. लोहारा पुलिस द्वारा लगातार एटीएम चेकिंग की जा रही थी। दिनांक 24.03.2026 की रात्रि गश्त के दौरान जब पुलिस टीम एटीएम का निरीक्षण कर रही थी, उसी समय एक व्यक्ति एटीएम के पास संदिग्ध अवस्था में पाया गया। पुलिस द्वारा तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा गया।पूछताछ में आरोपी नंदलाल साहू पिता रद्दू साहू उम्र 30 वर्ष, निवासी छोटूपारा थाना स. लोहारा द्वारा बताया गया कि वह भारी कर्ज से दबा हुआ था और एक ही बार में अपने कर्ज से मुक्ति पाने के लिए उसने यूट्यूब चैनलों पर एटीएम मशीन काटने के तरीके देखे। इन्हीं वीडियो से प्रेरित होकर उसने एटीएम काटकर पैसा चोरी करने की योजना बनाई, ताकि प्राप्त रकम से वह अपनी पूरी उधारी चुका सके।आरोपी द्वारा पूर्व में सहसपुर लोहारा, बिडोरा चौक, शांतिनगर लोहारा एवं छुईखदान क्षेत्रों में विभिन्न एटीएम मशीनों को गैस कटर से काटकर चोरी का प्रयास किया गया, किन्तु हर बार असफल रहा। विवेचना के दौरान आरोपी से घटनास्थलों पर सीन रीक्रिएट भी कराया गया, जिसमें उसने विस्तार से बताया कि वह किस प्रकार गैस कटर, सिलेंडर एवं अन्य उपकरणों का उपयोग कर एटीएम मशीन को काटने का प्रयास करता था।आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल CG07AP0793, गैस कटर मशीन, गैस सिलेंडर, ऑक्सीजन सिलेंडर, लोहे का सब्बल, काला रेनकोट, गमछा, लाल कंबल एवं मोटरसाइकिल छिपाने के लिए उपयोग किए गए कपड़े जप्त किए गए हैं।







