Home Breaking हाथ बोर खुदाई के दौरान रेत धंसने से किसान की मौत

हाथ बोर खुदाई के दौरान रेत धंसने से किसान की मौत

15
0
Oplus_131072



कोंडागांव: बनियागांव के बलारी नाला में हाथ बोर खुदाई के दौरान हुए हादसे में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखराम पोयाम (36 वर्ष), निवासी माझीपारा के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, किसान सुखराम पोयाम अपने खेत में पानी की व्यवस्था के लिए करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खोद रहा था। इसी दौरान अचानक रेत धंस गई और वह गड्ढे में दब गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से युवक को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Oplus_131072

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here