Home Breaking अवैध रूप से गैस सिलेंडर रखे संजय साव गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे...

अवैध रूप से गैस सिलेंडर रखे संजय साव गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 16 नग इंडियन घरेलू गैस सिलेंडर जप्त

14
0



रायपुर छत्तीसगढ़: थाना खमतराई को सूचना प्राप्त हुई की बंजारी मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर रखा हुआ है की सूचना पर मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश देकर आरोपी संजय साहू को पकड़ कर अपने पास रखे घरेलू गैस सिलेंडर के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने कहने पर कोई भी वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपी के कब्जे से कुल 16 नग इंडियन घरेलू गैस सिलेंडर कीमती 64000 जप्त कर थाना खमतराई में इस्तगासा क्रमांक 03/ 26 धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई, आरोपी द्वारा अवैध रूप से रखे कुल 16 नग इंडियन घरेलू गैस सिलेंडर के संबंध में खाद्य विभाग को पत्राचार कर अवगत कराया जायेगा। गिरफ्तार आरोपी- संजय साव पिता उमेश साव उम्र 30 वर्ष निवासी संतोष किराना स्टोर पार्किंग नंबर 1 ट्रांसपोर्ट नगर रावाभाठा रायपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here