Home Breaking TILDA: वार्ड क्रमांक 03 में ओवरब्रिज के पास अंडरब्रिज से पहले अतिक्रमण,...

TILDA: वार्ड क्रमांक 03 में ओवरब्रिज के पास अंडरब्रिज से पहले अतिक्रमण, नगर पालिका के दावों की खुली पोल

19
0



नितिन कुमार जायसवाल तिल्दा-नेवरा : के वार्ड क्रमांक 03 में नगर पालिका परिषद के अतिक्रमण मुक्त अभियान की सच्चाई एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। शहर के ओवरब्रिज के पास अंडरब्रिज से पहले खुलेआम अतिक्रमण किया जा रहा है, जहां भू-माफियाओं द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा जमाया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक कोई कार्रवाई करता नजर नहीं आ रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित स्थान पर जमीन को पोल लगाकर चारों ओर से घेर दिया गया है और स्थायी कब्जे की तैयारी की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही वहां तार फेंसिंग भी की जा सकती है, जिससे अतिक्रमण को और मजबूत किया जाएगा।सबसे गंभीर बात यह है कि इस अतिक्रमण के दौरान नाली को भी पाट दिया गया है, जिससे जल निकासी की व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। इसके बावजूद नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका छोटे-छोटे अतिक्रमणों पर तो तुरंत कार्रवाई करती है, लेकिन जब बड़े स्तर पर भू-माफिया द्वारा कब्जा किया जाता है, तो विभाग चुप्पी साध लेता है। इससे कार्रवाई में भेदभाव की स्थिति साफ नजर आती है।लोगों ने मांग की है कि इस अतिक्रमण को तत्काल हटाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो यह अवैध कब्जा स्थायी रूप ले सकता है और भविष्य में बड़ी समस्या बन सकता है।अब देखने वाली बात यह होगी कि खबर सामने आने के बाद नगर पालिका परिषद इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई करती है या फिर अतिक्रमण हटाने के दावे केवल कागजों तक ही सीमित रह जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here