Home Breaking खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा अपडेट: घायल युवती की हुई मौत, 6 श्रद्धालुओं...

खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा अपडेट: घायल युवती की हुई मौत, 6 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर

18
0
Oplus_131072



महासमुंद: जिले के खल्लारी स्थित प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में आज सुबह बड़ा हादसा हुआ। मंदिर में संचालित रोप-वे का केबल अचानक टूट गया। घटना के समय ट्रॉली में श्रद्धालु सवार थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। केबल टूटते ही ट्रॉली झटके के साथ नीचे आ गिरी, जिससे 17 से 18 श्रद्धालु घायल हो गए। इस हादसे में रायपुर की रहने वाली एक युवती की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि, 6 की हालत गंभीर है।चैत्र नवरात्र के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। इस हादसे से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन मंदिर प्रबंधन और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 17 से 18 श्रद्धालु गंभीर और मामूली चोटों के साथ घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल, महासमुंद भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं रायपुर की रहने वाली एक युवती आयुषी की मौत की पुष्टि हुई है।स्थानीय लोगों ने रोप-वे की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों के पालन में लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रशासन ने मामले में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here