Home Breaking TILDA: दीनदयाल उपाध्याय चौक में नाली पर अवैध निर्माण, कार्रवाई पर उठे...

TILDA: दीनदयाल उपाध्याय चौक में नाली पर अवैध निर्माण, कार्रवाई पर उठे सवाल — व्यापारियों में आक्रोश

22
0



नितिन कुमार जायसवाल तिल्दा-नेवरा: नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय चौक में इन दिनों अवैध निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। चौक स्थित वाधवा ट्रेडर्स के बाजू में नाली के ऊपर एक दुकान का निर्माण तेजी से किया जा रहा है, जिस पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय व्यापारियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।व्यापारियों का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तो की जा रही है, लेकिन इस मामले में दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है। उनका कहना है कि यदि नियमों के तहत अन्य स्थानों पर निर्माण तोड़े जा रहे हैं, तो दीनदयाल चौक में नाली पर बन रहे इस अवैध निर्माण पर भी समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिए।स्थानीय व्यापारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष पर सौतेला व्यवहार अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि चयनित रूप से कार्रवाई करना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही उक्त अवैध निर्माण को नहीं हटाया गया, तो इस संबंध में मंत्री टंकराम वर्मा से शिकायत की जाएगी।गौरतलब है कि नगर पालिका द्वारा हाल ही में शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत कई जगहों पर कार्रवाई की गई है। ऐसे में दीनदयाल उपाध्याय चौक का यह मामला नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।अब देखने वाली बात यह होगी कि नगर पालिका इस मामले में कब तक कार्रवाई करती है और क्या सभी के लिए एक समान नियम लागू किए जाते हैं या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here