तिल्दा नेवरा: क्षेत्र के सासाहोली चौक में हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान ग्राम टंडवा निवासी युवक के रूप में की गई है। युवक सुबह अपने घर से निकाल कर तिल्दा काम के लिए आया था मिली जानकारी के अनुसार युवक तिल्दा के एक मोबाईल दुकान में काम करता है और रोजाना की तरह आज भी काम के लिए तिल्दा ही आ रहा था। सूचना मिलते ही तिल्दा नेवरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं दुर्घटना में शामिल ट्रेलर वाहन को पुलिस ने जप्त कर लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।






