Home Breaking फोटो काॅपी और ऑनलाइन सेंटर पर RPF का छापा, टिकटों की कालाबाजारी...

फोटो काॅपी और ऑनलाइन सेंटर पर RPF का छापा, टिकटों की कालाबाजारी करने वाला दलाल गिरफ्तार

36
0



फोटो काॅपी और ऑनलाइन सेंटर पर RPF का छापा, टिकटों की कालाबाजारी करने वाला दलाल गिरफ्तार

बिलासपुर: स्टेशनरी, फोटो कॉपी एवं ऑनलाइन सेंटर दुकान से ऑनलाइन रेलवे की ई–टिकट की दलाली करते एक युवक को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लगभग 25 हजार रुपए के टिकटों का कारोबार मिला। बता दें कि आरपीएफ ने नागपुर डिवीजन में चार दिनों में 7 टिकट दलालों पर कार्रवाई कर 3 लाख 3100 रुपए के टिकटों का अवैध कारोबार पकड़ा है। सभी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है।गर्मी और छुट्टियों का मौसम आते ही ट्रेनों में रिजर्वेशन को लेकर मारामारी शुरू हो जाती है। इसका पूरा फायदा रेलवे की रिजर्वेशन टिकटों की दलाली करने वाले उठाते हैं। ऐसे लोगों पर आरपीएफ की नजर है। रेलवे सुरक्षा बल के सेटलमेंट पोस्ट ने सूचना के आधार पर सोमवार को सकरी मेनरोड स्थित श्री स्टेशनरी फोटो कॉपी व ऑनलाइन सेंटर पर छापा मारा।दुकान संचालक तुलेश कुमार ने पूछताछ में बताया कि उसके स्वयं के नाम की एक यूजर आईडी से आरक्षित ई–टिकट बनाया है, जिसकी कीमत 24 हजार 518 रुपए थी। इस दौरान मोबाइल से बनाई गई टिकटों की जांच शुरू की गई तो उसकी आईडी से 15 और बनाई गई टिकटों की जानकारी मिली। इसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मौके पर 15 ई-टिकट व इलेक्ट्रानिक उपकरण को जब्ती बनाया गया। साथ ही सकरी थाना को सूचित करके आरोपी को आरपीएफ पोस्ट बिलासपुर लाया गया।एक ID से महीने में 6 टिकट बना सकते हैं, दलाल 10-12 बना रहेऑनलाइन ई–टिकट बनाने वालों पर नजर आईआरसीटीसी के सर्वर से होती है। एक आईडी से यात्री काे एक महीने में सिर्फ 6 टिकटें की बनाने की अनुमति होती है लेकिन कुछ ऐसे आईडी हैं जो हर महीने 10 से 12 टिकटें बना रहे थे। ऐसे सभी आईडी की जानकारी आईआरसीटीसी संबंधित रेल मंडल रेलवे सुरक्षा बल को उपलब्ध कराता है। इसके बाद आईआरसीटीसी इन पर निगरानी करता है। ऐसे ही इन दिनों आरपीएफ कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here