
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने तिल्दा नेवरा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी
तिल्दा नेवरा: पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर परिशांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कर रही लगातार कार्यवाही**थाना क्षेत्र में उपद्रव करने वाले 02 व्यक्ति को भेजा गया जेल**तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के असमाजिक तत्वो द्वारा ग्राम तुलसी(नेवरा) में जबरन वाद विवाद लडाई झगडा करने की सूचना तिल्दा नेवरा पुलिस को प्राप्त होने पर तत्काल मौका पहुॅचकर अनावेदकों को समझाने का यथासंभव प्रयास किया गया किन्तु अनावेदकगण अत्यधिक उग्र होकर मारपीट पर उतारू होने लगे जिन्हें तत्काल धारा 170 बीएनएसएस के तहत् गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय तिल्दा नेवरा में पेश किया गया जिस पर अनुविभागीय दंडाधिकारी महोदय के द्वारा असमाजिक तत्वों का जेल वारंट जारी कर जेल निरूद्ध किया गया।
नाम पता असामाजिक तत्व- 01- मोनू यादव पिता चन्द्रकुमार यादव उम्र 22 साल पता तुलसी(नेवरा) जिला रायपुर छ0ग0। 2- अन्नु यादव पिता छेदी यादव उम्र 43 साल पता तुलसी(नेवरा) जिला रायपुर छ0ग0।






