
तिल्दा नेवरा: थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि एफसीआई गोदाम के सामने तिल्दा में उपरोक्त आरोपी अवैध मादक पदार्थ गांजा का सेवन कर रहा है जिस पर तत्काल थाना तिल्दा नेवरा पुलिस के द्वारा विधिवत् कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुये रेड कार्यवाही कर आरोपी शिवा देवार को मादक पदार्थ गांजा का सेवन करते पकडा गया आरोपी के विरूद्ध धारा 27 नारकोटिक एक्ट के तहत् कार्यवाही किया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर में दाखिल किया गया। नाम पता आरोपी शिवा देवार पिता सुरेश देवार उम्र 32 साल साकिन वार्ड क्र0 15 देवार पारा तिल्दा, थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0 जप्त सामाग्री – (1) मादक पदार्थ गांजा 08 ग्राम सहित, चिलम जप्त।







