
तिल्दा नेवरा: थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को विश्वस्त मुखबिरो से सूचना प्राप्त हुई कि तिल्दा जोता रोड छोटे से तालाब किनारे में काफी मात्रा में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है जिस पर तत्काल थाना तिल्दा नेवरा पुलिस के द्वारा विधिवत् कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुये रेड कार्यवाही कर आरोपी संतोष वर्मा उर्फ गोदे को 35 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब व बिक्री रकम 600/रू को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् जप्त कर आरोपी को गिरफ्तारी पश्चात् माननीय न्यायालय में पेश किया गया तथा आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर में दाखिल किया गया। जप्त सामाग्री – (1) 35 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब कीमती करीब 3500/रू (2) शराब बिक्री नगदी रकम 600/रू।







