Home Breaking TILDA: परिशांति भंग कर उपद्रव करने वाले असमाजिक तत्वो को भेजा गया...

TILDA: परिशांति भंग कर उपद्रव करने वाले असमाजिक तत्वो को भेजा गया जेल,03 व्यक्तियो के खिलाफ कि गई बाउंड ओवर कि कार्यवाही

30
0



क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी थाना तिल्दा नेवरा पुलिस के द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही है कार्यवाही

परिशांति भंग करने वाले 03 व्यक्तियो के खिलाफ कि गई बाउंड ओवर कि कार्यवाही

तिल्दा नेवरा: कल दिनांक 02.02.2026 को तिल्दा थाना क्षेत्र के असमाजिक तत्वों द्वारा ग्राम खमरिया, ग्राम सिरवे एवं ग्राम भूरशुदा में जबरन वाद विवाद लडाई झगडा करने की सूचना थाना तिल्दा नेवरा को पुलिस को प्राप्त होने पर तत्काल मौका पहुॅचकर अनावेदकों को समझाने का यथासंभव प्रयास किया गया किन्तु अनावेदकगण अत्यधिक उग्र होकर मारपीट पर उतारू होने लगे जिन्हें तत्काल धारा 170 बीएनएसएस के तहत् गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय तिल्दा नेवरा में पेश किया जिस पर अनुविभागीय दंडाधिकारी महोदय के द्वारा असमाजिक तत्वों का जेल वारंट जारी किया गया।

नाम पता असामाजिक तत्व- 1. बलदेव धिवर पिता प्रीतम धिवर 19 वर्ष ग्राम सिरवे 2. दीपक धीवर पिता कोदू राम धिवर 19 वर्ष ग्राम सिरवे 3. होरी लाल यादव पिता राम प्रसाद यादव 21 वर्ष ग्राम धनगवा, शहडोल, मध्य प्रदेश हाल ग्राम खमरिया जिला रायपुर4. अशोक साहू पिता रामचंद्र साहू उम्र 38 वर्ष ग्राम महुआ गांव जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश, हाल ग्राम खमरिया जिला रायपुर 5. क्रिस सोनवानी पिता ओमप्रकाश सोनवानी 19 वर्ष ग्राम भूरसुदा जिला रायपुर 6. जयप्रकाश वर्मा पिता सुरेश वर्मा उम्र 22 वर्ष ग्राम भूरसुदा जिला रायपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here