Home Breaking मोहब्बत का कातिलाना अंत, ‘सनकी’ प्रेमिका ने चाकू गोदकर की प्रेमी की...

मोहब्बत का कातिलाना अंत, ‘सनकी’ प्रेमिका ने चाकू गोदकर की प्रेमी की हत्या, सबूत मिटाने किया ये काम

33
0
Oplus_131072



मोहब्बत का कातिलाना अंत, हॉस्टल में ‘सनकी’ प्रेमिका ने चाकू गोदकर की प्रेमी की हत्या, सबूत मिटाने किया ये काम

बिलासपुर : न्यायधानी से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां प्यार और तकरार का खूनी अंत हो गया। शुभम विहार इलाके के एक हॉस्टल में रहने वाले युवक कामता उर्फ भोला मधुकर की उसकी ही प्रेमिका रोशनी सूर्यवंशी ने बेरहमी से हत्या कर दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि विवाद की वजह सिर्फ इतनी थी कि युवक ने प्रेमिका का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था। इसी बात से आगबबूला होकर युवती चाकू लेकर हॉस्टल पहुंची और विवाद के दौरान युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के बाद शातिर आरोपी ने कमरे में फैले खून को साफ कर सबूत मिटाने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया है, जहां उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है..आपको बता दे कि मृतक मूलतः रतनपुर के ग्राम कर्रा का रहने वाला था और उस्लापुर स्थित होटल में काम करता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here