500/-₹ के ग़बन का आरोप नहीं सह पाया रेस्टोरेंट का कैशियर.. सुसाइड नोट लिख जान दे दी लिखा..
न्यूज डेस्क उत्तर प्रदेश: बेईमानी और चोरी का धब्बा लेकर वह जीवित नहीं रह सकताUP की राजधानी लखनऊ मे महज़ 500 रुपये की हेराफेरी के आरोप से आहत मड़ियांव थाना क्षेत्र के सीतापुर रोड स्थित मूड बेकर्स एंड रेस्टोरेंट में कैशियर अंशु कश्यप (24) ने फांसी लगा जान दे दी।अंशु ने मौत से पहले अपने घरवालों और दोस्तों को व्हाट्सएप पर एक संदेश भेजा.. और खुद को बेकसूर बताया। अब रेस्टोरेंट स्वामी मनु अवस्थी अरेस्ट है।सुसाइड नोट में उसने लिखा कि बेईमानी और चोरी का धब्बा लेकर वह जीवित नहीं रह सकता….।







