
रायपुर: पुलिस उपायुक्त पश्चिम (DCP WEST) श्री संदीप कुमार पटेल के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा एवं संबंधित ACP महोदयों के मार्गदर्शन में दिनांक 31.01.2026 को पश्चिम रायपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फरार वारंटियों की तामीली हेतु सघन अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की गई।
थाना-वार की गई कार्यवाही : थाना टिकरापारा – स्थायी वारंट : 17थाना कबीर नगर – स्थायी वारंट : 08, गिरफ्तारी वारंट : 01थाना न्यू राजेन्द्र नगर – स्थायी वारंट : 04, गिरफ्तारी वारंट : 03थाना सरस्वती नगर – स्थायी वारंट : 01, गिरफ्तारी वारंट : 06थाना आजाद चौक – स्थायी वारंट : 03, गिरफ्तारी वारंट : 03थाना डी.डी. नगर – स्थायी वारंट : 05थाना आमानाका – स्थायी वारंट : 04थाना पुरानी बस्ती – स्थायी वारंट : 04थाना मुजगहन – गिरफ्तारी वारंट : 02
अभियान का सारांश: तामील स्थायी वारंट 46 तामील गिरफ्तारी वारंट 15 कुल कार्यवाही – 61 यह अभियान फरार अपराधियों, वारंटियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध एक स्पष्ट एवं कठोर संदेश है कि पश्चिम रायपुर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा।







