Home Breaking बाइक चोरी और फर्जी बिक्री का मामला, 7 आरोपी गिरफ्तार 25 बाइक...

बाइक चोरी और फर्जी बिक्री का मामला, 7 आरोपी गिरफ्तार 25 बाइक बरामद

30
0
Oplus_131072



बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार, 25 बाइक बरामद

रायगढ़: रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बाजार में बेचने वाले एक बड़े संगठित गिरोह का खुलासा किया है। कार्रवाई में गिरोह के मुख्य बाइक चोर मुकेश चौहान समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर 25 चोरी की बाइक, एक एप्पल लैपटॉप और एक कलर प्रिंटर बरामद किया गया है। जिसकी कुल कीमत 16 लाख रुपए है। गिरोह का एक सदस्य पहले ही जेल में निरुद्ध है।संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए एसएसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना पूंजीपथरा और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने दो चोरी की बाइक के साथ संदिग्ध मुकेश प्रधान (ग्राम रूडेकेला) को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि बाइक उसने ऑटो डीलर में काम करने वाले पुरूषोत्तम प्रधान (लैलूंगा) से खरीदी थी। आगे पूछताछ में खुलासा हुआ कि पुरूषोत्तम प्रधान अपने साथी श्याम ऑटो डीलर लैलूंगा के मैनेजर चंद्र कुमार यादव के साथ मिलकर बाइक चोर मुख्य आरोपी से चोरी की बाइक को आरटीओ में पूर्व में कंप्यूटर ऑपरेटर रहे अजय पटेल और संजय अगरिया के जरिए लोक सेवा केंद्र से वाहनों के फर्जी कागजात व फर्जी रजिस्ट्रेशन तैयार कर बिक्री करते थे।पुलिस जब मुख्य आरोपी तक पहुंची तो उसने बताया कि वह अपने साथी विकेश दास महंत (वर्तमान में जेल में निरुद्ध) के साथ पूंजीपथरा, तमनार, घरघोड़ा और रायगढ़ के बाजारों से करीब 25 बाइक चोरी कर चुका है, जिनमें अधिकांश एचएफ डीलक्स बाइक हैं। विकेश दास महंत पूर्व में भी बाइक चोरी में गिरफ्तार हो चुका है, जिसे हाल ही में पुसौर पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट के पालन में जेल दाखिल कराया है।मुख्य आरोपी ने खुलासा किया कि चोरी की बाइक बेचते समय पकड़े जाने के खतरे को देखते हुए उसने ऑटो डीलर मैनेजर चंद्र कुमार यादव से संपर्क किया। इसके बाद चंद्र कुमार ने फर्जी दस्तावेज बनाने के लिए दो और लोगो को जोड़ा और पुरानी बाइक खरीद–बिक्री करने वाले कोतबा के ऑटो डीलर से संपर्क किये। इसके पश्चात यह लोग फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कोतबा आटो डीलर को अंधेरे में रखकर उसके पास 8 बाइक खापा चुके थे जिसे पुलिस ने बरामद किया है। अजय पटेल चोरी की बाइक के चेचिस नंबर से असली मालिक की जानकारी निकालकर अमेजॉन से आरसी कार्ड (PBC कार्ड) मंगवाता, कंप्यूटर में उसमें हेरफेर कर हूबहू फर्जी आरसी प्रिंट करता था।

Oplus_131072

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here