
तिल्दा नेवरा: बाइस मिल के पास भूमिया में दर्दनाक सड़क हादसा हाईवा वाहन की चपेट में आने से 3 मृत, 2 हुए घायल।कल शुक्रवार रात्रि रायपुर बिलासपुर नेशनल हाईवे मार्ग पर ग्राम भूमिया 22 मिल के पास एक हाईवा वाहन की चपेट में आने से दो दोपहिया वाहनों में सवार 3 लोगों की मौत हो गई वहीं 2 लोग घायल हो गए।तीनों मृतक व एक घायल को ग्राम भूमिया के ही निवासी बताया जा रहा है जबकि एक घायल दूसरे गांव का है।नेवरा पुलिस के अनुसार मृतक व घायल प्लांट से काम कर वापस आ रहे थे एक दोपहिया वाहन में तीन व एक दोपहिया वाहन में दो लोग सवार थे भूमिया 22 मिल चुक के पास पीछे से आ रही एक हाईवा वाहन ने दोनों दोपहिया वाहन को अपनी चपेट में लिया सबसे पहले एक दोपहिया वाहन में सवार तीन लोगों को ठोकर मारकर एक्सीडेंट किया जिससे दोपहिया वाहन में सवार तीनों लोगों को घटनास्थल पर ही मौत हो गई, फिर थोड़ा आगे दूसरे दोपहिया वाहन को ठोकर मारी जिसमें दो लोग घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही नेवरा पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंची है।






