Home Breaking TILDA: गायत्री प्रज्ञामंडल भिलौनी में गूंजेगा गायत्री मंत्र, तीन दिवसीय महायज्ञ का...

TILDA: गायत्री प्रज्ञामंडल भिलौनी में गूंजेगा गायत्री मंत्र, तीन दिवसीय महायज्ञ का भव्य आयोजन

29
0



तिल्दा – (रायपुर): “जो किसी के काम आए उसे इंसान कहते हैं, पराया दर्द अपनाये उसे इंसान कहते हैं” – इसी मानवीय सेवा और आध्यात्मिक चेतना के संकल्प के साथ ग्राम भिलौनी (हिरमी) में त्रिविध आयोजन होने जा रहा है। आगामी 26 जनवरी से 28 जनवरी 2026 तक अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 3 दिवसीय 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं ‘प्रखर प्रज्ञा-सजल श्रद्धा’ की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में, माताजी के जन्मशताब्दी वर्ष और अखंड ज्योति शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की रूपरेखा गायत्री प्रज्ञामंडल द्वारा जारी सूचना के अनुसार कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है: प्रथम दिवस (26 जनवरी): दोपहर 2 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, तत्पश्चात शाम 6 बजे से प्रज्ञा पुराण कथा का श्रवण कराया जाएगा। द्वितीय दिवस (27 जनवरी): प्रातः 8:30 बजे से गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ होगा। शाम को विशेष संगीत प्रवचन, दीप महायज्ञ एवं कार्यकर्ताओं की गोष्ठी आयोजित होगी। तृतीय दिवस (28 जनवरी): प्रातः कालीन महायज्ञ के साथ देव दक्षिणा और पूर्णाहुति दी जाएगी, जिसके बाद टोली की विदाई होगी।निःशुल्क संस्कार एवं पंजीयनआयोजन की विशेष बात यह है कि यहाँ पुंसवन, अन्नप्राशन, मुंडन, दीक्षा, विवाह एवं जन्मदिवस जैसे संस्कार निःशुल्क संपन्न कराए जाएंगे आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि विभिन्न संस्कारों के लिए पूर्व में ही पंजीयन करा लें।भाव भरा आमंत्रण: गायत्री प्रज्ञामंडल भिलौनी के समस्त ग्रामवासियों ने रायपुर जिले के सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार इस पुनीत अवसर पर सहभागी बनने और पुण्य लाभ अर्जित करने हेतु सादर आमंत्रित किया है। || ॐ भूर्भुवः स्वः || स्वर्ण जयंती और शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर आप सादर आमंत्रित हैं! स्थान: गायत्री प्रज्ञामंडल भिलौनी (हिरमी), जिला-रायपुर (छ.ग.) तिथि: 26 से 28 जनवरी 2026 मुख्य आकर्षण: 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, प्राण प्रतिष्ठा एवं दीप यज्ञ। आइए, व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के इस महाभियान का हिस्सा बनें। विनीत: समस्त ग्रामवासी एवं गायत्री परिवार प्रज्ञामंडल भिलौनी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here