Home Breaking TILDA: आत्मानंद विद्यापीठ ताराशिव में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन संपन्न

TILDA: आत्मानंद विद्यापीठ ताराशिव में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन संपन्न

34
0



TILDA: आत्मानंद विद्यापीठ ताराशिव में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन संपन्न

तिल्दा नेवरा : डॉ खूबचंद बघेल शिक्षण समिति द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ ताराशिव में 17 जनवरी 2026 को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री खोडस राम कश्यप जी केंद्रीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज ने अपने उद्बोधन में बताया कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज द्वारा संचालित डॉ खूबचंद बघेल शिक्षण समिति द्वारा विद्यापीठों को समृद्ध बनाने के लिए वार्षिक कार्य योजना बना कर क्रियान्वित की जा रही है जिसके तहत फर्नीचर व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था,विद्यार्थियों को शैक्षिक रूप से ऊंचा उठने के लिए आत्मानंद विद्यापीठ कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही है। साथ ही समाज को स्वामी आत्मानंद जी के आदर्शों पर चलकर श्रेष्ठ बनाया जा सकता है।नितिन वर्मा द्वारा सीलिंग पंखा दान स्वरूप प्रदान करने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में विद्यापीठ का मांग पत्र का वाचन संतराम वर्मा द्वारा किया गया जिसने बताया कि आगामी वर्ष विद्यापीठ का रजत जयंती वर्ष समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा जिसमें केंद्र इकाई एवं राज इकाई द्वारा सहयोग की अपेक्षा की गई। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विद्यापीठ के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा आकर्षक देशभक्ति गीत एवं समाज को नई दिशा देने वाले नाटक प्रहसन के माध्यम से जागरूक किया।कार्यक्रम के अध्यक्षता श्री मोतीलाल वर्मा (अध्यक्ष डॉक्टर खूबचंद बघेल शिक्षण समिति छत्तीसगढ़) रामखिलावन वर्मा (राज प्रधान पलारी राज ) श्री संतराम वर्मा(अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ ताराशिव)श्रीमती पूर्णिमा मनीष वर्मा सरपंच ताराशिव, हेमंत कुमार वर्मा (उपसरपंच),तुकाराम वर्मा,मनीष कुमार वर्मा (पूर्व सरपंच), टी पी शर्मा,मूलचंद वर्मा, तुलाराम वर्मा (क्षेत्र प्रधान) जितेंद्र वर्मा, कृष्ण मुरारी वर्मा,मुरली मनोहर वर्मा,नितिन वर्मा, भारतद्वाज वर्मा,केवरा वर्मा, विद्या वर्मा, सरस्वती वर्मा, चम्पा वर्मा, रुचिका, भावना वर्मा सहित काफी संख्या में आसपास के ग्रामीण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here