
तिल्दा नेवरा: तंबू में शर्तिया इलाज के दावे, भोले भाले लोगों को लेते हैं झांसे में, स्वास्थ विभाग ने किया आगाह। सड़क किनारे तंबू लगाकर आयुर्वेदिक दवाई बेचने वालों के खिलाफ तिल्दा बीएमओ के नेतृत्व में की गई कार्यवाही। आज दोपहर को ससाहोली अंडर ग्राउंड के पास टेंट लगाकर आयुर्वेदिक दवाई बेची जा रही थी जिसपर स्वस्थ विभाग ने कार्यवाही करते हुए तत्काल टेंट को निकलवाकर अवैध जड़ी बूटी बेचने से मना किया गया साथ ही नगर एवं कस्बे में कही भी दोबारा टेंट लगाकर दवाई बेचने से मना किया गया।आप को बता दे की इस प्रकार के लोग भ्रामक विज्ञापन या चमत्कारी दावों के साथ दवा बेचें का आश्वासन देते है जिसके चलते कार्यवाही की गई।क्षेत्रवासियों ने देखा कि रेलवे अंडर ग्राउंड के पहले टेंट लगाकर भ्रामक और बढ़ा-चढ़ाकर किए गए विज्ञापनों का प्रचार कर अवैध जड़ी बूटी बेची जा रही जिसके बाद स्वस्थ विभाग के आला अधिकारियों को सूचना दिया गया जिसके बाद तिल्दा पुलिस टीम एवं स्वस्थ विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर अवैध जड़ी बूटी बेचने वालो को कड़ी हिदायत देकर अवैध जड़ी बूटी बेचने से मना किया गया। जागरूक रहें: तिल्दा बीएमओ आशिस सिन्हा ने कहा कि “बाय वन गेट वन” जैसे ऑफर्स या तुरंत ठीक करने वाले चमत्कारी दावों से बचें और हमेशा प्रमाणित दवाओं का ही प्रयोग करें.







