
हिरमी रावन (छत्तीसगढ़): ज्ञानोदय उच्च. माध्य. विद्यालय, हिरमी में बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर एक गरिमापूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य पी. आर. वर्मा ने सभी विद्यार्थियों और उपस्थित स्टाफ सदस्यों को देश के संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई प्राचार्य ने दिलाई शपथ और बताया संविधान का महत्व प्राचार्य पी. आर. वर्मा ने अपने संबोधन में संविधान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, यह भारत की आत्मा, हमारी पहचान और हमारा मार्गदर्शक है। उन्होंने आगे कहा कि “हमारे संविधान ने न केवल हमें अधिकार दिए हैं, बल्कि एक बेहतर, समान और न्यायपूर्ण समाज बनाने की दिशा भी दिखाई है। इस दौरान, प्राचार्य महोदय ने सभी को सामूहिक रूप से यह प्रतिज्ञा भी दिलाई कि हम अपने अधिकारों का सम्मान करेंगे, कर्तव्यों का पालन करेंगे, और देश की एकता, अखंडता व सम्मान को सर्वोपरि रखेंगे। गर्व का दिन, एकता की प्रतिज्ञा समारोह के दौरान, छात्रों ने बड़ी ही एकाग्रता के साथ प्राचार्य के उद्बोधन को सुना और संविधान के प्रति अपने सम्मान को व्यक्त किया। विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों के बीच यह भावना स्पष्ट थी कि आज का दिन सभी भारतीयों के लिए गर्व का दिन है। संविधान दिवस के इस पुनीत अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी शपथ ग्रहण की। इनमें दिलेश्वर मढरिया, अजय निर्मलकर, श्यामसुंदर, राजकपूर, बिरेन्द्र, हेमंत, हरिश, पंकज, नीरज और शिक्षिकाओं में इन्दुरानी, सीमा वर्मा, पूर्णिमा, कुमकुम, विजयलक्ष्मी, मनिता शामिल थीं। कार्यक्रम का समापन संविधान के आदर्शों का पालन करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने की प्रतिबद्धता के साथ हुआ.






