
तिल्दा नेवरा नितिन कुमार जायसवाल: कल 6 नवंबर को सत्यनारायण अग्रवाल महा विद्यायल कोहका में एबीवीपी के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया।आप को बता दे की एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) का सदस्यता अभियान छात्रों को संगठन से जोड़ने और उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में शामिल करने के लिए चलाया जाता है, जिसमें वे मामूली शुल्क देकर सदस्य बनते हैं और संगठन के “ज्ञान, शील और एकता” के नारे के साथ देशभक्ति और समाज सेवा के कार्य करते हैं. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(ABVP) तिल्दा नेवरा द्वारा सत्यनारायण अग्रवाल कॉलेज तिल्दा में सदस्यता अभियान चलाया साथ मे वहाँ पढ़ रहे छात्रों से भेंट कर अन्य गतिविधियों पर चर्चा किये मुख्य रूप से ABVP अध्यक्ष इंद्राणी सेन ,नगर मंत्री ऋषभ चौबे ,महाविद्यालय कोहका प्रमुख करण यदु ,उपाध्यक्ष रघुवीर सोनी , कॉलेज छात्राओ में जीविशा देवांगन , निधि सोनी, प्रतीक वर्मा ,अनीश साहू, मनोज शर्मा उपस्थित रहे ।






