Home Breaking TILDA: दीपावली पर्व में परिशांति भंग कर उपद्रव मचाने वाले 45 आरोपियों...

TILDA: दीपावली पर्व में परिशांति भंग कर उपद्रव मचाने वाले 45 आरोपियों को भेजा गया जेल, 60 से अधिक व्यक्तियो की कराई गई बाउंडओवर की कार्यवाही

126
0



तिल्दा नेवरा: दीपावली व मातर पर्व के दौरान असमाजिक तत्वों के विरूद्ध तिल्दा पुलिस की बडी कार्यवाही, क्षेत्र मे अशांति फैलाने वालो के बिरुद्ध तिल्दा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी, थाना तिल्दा नेवरा पुलिस एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में पेट्रोलिंग/भ्रमण कर शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया दीपावली पर्व तथा अन्य कार्यक्रम, पुलिस टीम ने व्यक्त किया गणमान्य नागरिको, ग्रामीणजनों व जन प्रतिनिधियों का धन्यवाद दीपावली व मातर पर्व के दौरान थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र में शांति पूर्वक त्यौहार संपन्न कराने व किसी प्रकार की गंभीर घटना घटित न हो इस आशय से निरीक्षक रमाकांत तिवारी थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में थाना तिल्दा नेवरा पुलिस एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त पेट्रोलिंग टीम तैयार कर लगातार क्षेत्र में पेट्रोलिंग/भ्रमण करते हुये ग्रामीण अंचल के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिको के सहयोग से सफलता एवं शांति पूर्वक पर्व संपन्न कराया गया ! तिल्दा पुलिस की समाजिक व निजी परिशांति भंग करने वालो के बिरुद्ध भविष्य मे भी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी. !

पेट्रोलिंग/भ्रमण के दौरान क्षेत्र में उत्पात मचाने वाले असमाजिक तत्वों एवं संदिग्ध को तत्काल हिरासत में लेकर शांतिभंग एवं संज्ञेय अपराध घटित करने के पूर्व ही गिरफ्तार करते हुये तत्काल उपद्रवी तत्वों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर कुल 46 आरोपियों को जेल भेजा 60 से अधिक व्यक्तियो की बाउंडओवर की कार्यवाही न्यायालय से कराई गई l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here