राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: हिरमी मंडल ने कुथरौद में मनाया भव्य विजयादशमी उत्सव
हिरमी – रावन कुथरौद (हिरमी): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के हिरमी मंडल द्वारा बुधवार, 15 अक्टूबर 2025 को ग्राम कुचरोद स्थित आनंद चौक रंगमंच में विजयादशमी उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। यह उत्सव विशेष रूप से महत्वपूर्ण था, क्योंकि इसी दिन संघ अपने स्थापना के शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जो राष्ट्र की शक्ति और स्वाभिमान के प्रतीक पर्व के रूप में मनाया गया।शताब्दी वर्ष के ऐतिहासिक पड़ाव पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और आत्मीय बंधुओं ने सपरिवार अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का शुभारंभ सायंकाल 4:00 बजे एकत्रीकरण के साथ हुआ, जिसके बाद 4:30 बजे से पथ संचलन प्रारंभ हुआ। पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवकों के साथ शुभ्र (सफेद) वेश में आए स्वयंसेवकों ने संगठित रूप से अपनी शक्ति और संकल्प का प्रदर्शन किया हिरमी कुथरौद के मुख्य मार्ग मे देश भक्ति जयकारा के साथ पथ चलन किया।उत्सव के मुख्य वक्ता माननीय श्री अरुण जी किरवई, सह संचालक, सिमगा खण्ड रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में विजयादशमी के आध्यात्मिक और राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने भगवान राम की विजय और माँ दुर्गा द्वारा महिषासुर के संहार की याद दिलाते हुए कहा कि यह पर्व हमें हमारी संस्कृति और मूल्यों को बचाने के लिए एकजुट होकर धर्म की रक्षा का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष में प्रवेश पर गौरव व्यक्त करते हुए स्वयंसेवकों से एक सशक्त और समर्थ राष्ट्र की नींव रखने के लिए अपने संगठित प्रयास जारी रखने का आह्वान किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पीलूराम वर्मा जी, प्राचार्य, ज्ञानोदय उच्च. मा. विद्यालय, हिरपी रहे। उन्होंने उपस्थित स्वयंसेवकों और नागरिकों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा समाज तथा राष्ट्र के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।इस अवसर पर शस्त्र पूजन का भी आयोजन किया गया, जो शक्ति की उपासना और धर्म की रक्षा के संकल्प का प्रतीक था। मंडल आयोजक समिति, मंडल हिरमी (कुथरौद) ने सभी स्वयंसेवकों और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।स्वयंसेवकों ने इस पुनीत अवसर पर संगठित एवं गौरवशाली हिंदू राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया। पूरे क्षेत्र में इस भव्य आयोजन ने एक उत्साह और राष्ट्रभक्ति का वातावरण निर्मित किया। कार्यक्रम में संदीप वर्मा युवा समाजसेवी, अजय धुरंधर, केदार पटेल, गजानंद सिन्हा, दिलेश्वर मढरिया एवं गणमान्य नागरिक रहे.







