Home Breaking हादसे को छिपाने और प्रताड़ना के बाद, अल्ट्राटेक सीमेंट के घायल कर्मचारी...

हादसे को छिपाने और प्रताड़ना के बाद, अल्ट्राटेक सीमेंट के घायल कर्मचारी सोहन लाल को ‘जन आधारित सीमेंट श्रमिक संघ’ के प्रयास से मिला न्याय; मासिक पेंशन शुरू

42
0



दुर्घटनाग्रस्त अल्ट्राटेक सीमेंट श्रमिक को ‘जन आधारित संघ’ ने दिलाया ESI का लाभ; कंपनी पर मानसिक प्रताड़ना और दुर्घटना छिपाने का आरोप

हिरमी -रावन : अल्ट्रा टेक सीमेंट कंपनी के ठेकेदार एव कंपनी प्रबंधन द्वारा कार्य के दौरान दुर्घटना को छिपाने एव मानसिक रूप से प्रताड़ित कर्मचारी सोहन लाल वर्मा सहपरिवार जन आधारित सीमेंट श्रमिक संघ यूनियन कार्यालय पहुँच कर यूनियन अध्यक्ष डॉ मोहन वर्मा जिला पंचायत सभापति सहकारिता एवं उद्योग विभाग ब बा महामंत्री तारण अनंत सरपंच ग्राम पंचायत कुथरौद सचिव संजय यदु सदस्य लक्ष्मण प्रजापति प्रभु रात्रे सहित सदस्यों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद देते हुए मिठाई खिलाकर ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि आज जन आधारित सीमेंट संघ केसहयोग से मुझे न्याय मिला है 3/11 /2020 में अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र हिरमी में सीमेंट मिल एस पी एस्क्रू में परमिन के साथ मेंटनेस का कार्य कर रहा था इसी दौरान सी सी आर (कंट्रोल रूम) से अचानक मशीन चालू कर दिये जाने के कारण मेरे दोनों पैर एस पी स्क्रू में फस गया जिसे साथ में कार्यरत श्रमिक साथियों द्वारा इमरजेंसी स्विच बंद कर किसी तरह बाहर निकाला गया इस दौरान मेरे दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे मुझे तत्काल कंपनी के अस्पताल ले जाया गया प्राथमिक उपचार के बाद नारायण हॉस्पिटल रायपुर रेफर कर दिया गया जहा पर लगातार छ माह तक भर्ती रहे इलाज के दौरान कई बार आपरेशन किया गया तब कहीं जाकर मेरा एक पैर ठीक हुआ दूसरा पैर आज भी 95%डैमेज है जिससे ठीक से चला नही जाता जिसका उपचार आज भी चल रहा है केंद्र सरकार द्वारा मजदूरों के हित मे E S I योजना लागू की गई है जिससे अगर कार्य के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना या चोट लगने पर चिन्हाकित हॉस्पिटल मे E SI के माध्यम से इलाज किया जाता है और इलाज का पूरा खर्च E SI के द्वारा दिया जाता है साथ ही श्रमिक के अपंगता अनुसार जीवन भर इलाज के साथ दुर्घटना के समय श्रमिक की न्यूनतम मजदूरी दर पर 95% मासिक पेंशन की सुविधा भी दी जाती है अल्ट्रा टेक सीमेंट प्लांट हिरमी के कर्मचारी और ठेकेदार द्वारा दुर्घटना को शासन प्रशासन से छिपाने मुआवजा देने से बचने के प्रयास में पीड़ित जहाँ हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ थी वही कंपनी प्रबंधन व ठेकेदार मिलकर उन्हें कंपनी में कार्य पर उपस्थित बता कर मेरे E S I PF खाता में पैसा जमा कर रहे थे मेरी पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है जिससे मेरे द्वारा मुआवजा के लिये मै मजदूर कल्याण संघ यूनियन जिसमे मै सदस्य था से निवेदन किया कि मुझे सहायता प्रदान करे और मुआवजा दिलवाए मुझे सहयोग नहीं मिलने पर जन आधारित सीमेंट श्रमिक संघ से निवेदन किया जिस पर यूनियन के अध्यक्ष डॉ मोहन वर्मा सहित सभी पदाधिकारियों ने मुझे आश्वासन दिया कि हम लोग सभी यथा संभव मदद करेंगे और इस प्रकार के सहयोग से आज मुझे ई एस आई के द्वारा मिलने वाली सुविधा का लाभ मिलना शुरू हो गया मेरे बैंक खाते मे पैसा जमा हो गया है अब मुझे मासिक पेंशन भी मिलता रहेगा ठेकेदार व कंपनी प्रबंधन के द्वारा मुझे एक वर्ष तक आर्थिक एव मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया इस बीच मेरी आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय हो गई थी जो जन आधारित सीमेंट श्रमिक संघ के अध्यक्ष डॉ मोहन वर्मा महामंत्री तारण अनंत सचिव संजय यदु सहित सभी सदस्यों का सहयोग मिला जिसके लिये मैं अपने परिवार सहित जन आधारित श्रमिक संघ हिरमी का आभार व्यक्त करता हू और भविष्य मे भी इसी प्रकार सभी श्रमिकों के सहयोग कि आशा करता हू।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here